घर में चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
गुवार फैक्ट्री इलाके में एक घर से चांदी के गहने और 17 हजार रुपए की चोरी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 26 अगस्त को इलाके के रहने वाले सज्जू अपने परिवार के साथ घंटाघर गए थे। घर में छत के रास्ते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर चोरी की। सज्जू ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद चोरी की बरामदगी हुई।