Har baat pe sawaal. Dekho kaun kya keh raha hai.

बुधरवाली के पास ट्रेन इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत

स्रोत: Dainik Bhaskar

ख़बर संक्षेप में

बुधरवाली गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन के डीजल इंजन की चपेट में आने से 25 वर्षीय वजीर सिंह मजहबी सिख की मौत हो गई। घटना गुरुवार को रात करीब 10.30 बजे हुई। बाद में शव को सादुलशहर उप जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला। उसके भाई वकील सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

NEWXAndroid और iPhone पर मुफ़्त। NEWX में खोलें