लखनऊ की महिला से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 9.12 लाख रुपए की ठगी
ख़बर संक्षेप में
इंदिरानगर सी ब्लॉक की अंजू सिंह से शेयर कारोबारी बनकर 9.12 लाख रुपए की ठगी की गई। 7 जुलाई को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश करने के लिए लुभाया गया। पीड़ित महिला ने पैसे गंवाने के बाद साइबर अपराध थाने में एफआईआर दर्ज कराई।