बसपा की मांग, महेंद्रगढ़-नारनौल में पोर्टल फिर से खुलवाए जाए
ख़बर संक्षेप में
बहुजन समाज पार्टी के नेता अतर लाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि निर्माण श्रमिकों के लिए बंद कर दिया गया रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से खोला जाए। महेंद्रगढ़-नारनौल में हजारों मजदूर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। 11 महीने से बंद पोर्टल के कारण सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि कल्याण बोर्ड में जमा योग्य मजदूरों को नहीं मिल पा रही है। 15 दिन के अंदर पोर्टल खोला जाए अन्यथा बसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।