गाजियाबाद: राज गॉर्डन सोसायटी के अधूरे सीसी जारी करने पर अपील दायर
ख़बर संक्षेप में
राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज गॉर्डन सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि जीडीए ने काम पूरा किए बिना ही कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। सब रजिस्ट्रार ने अधूरे सीसी के आधार पर एओए चुनाव कराए, जिसके बाद पहली अपील मेरठ मंडल कमिश्नर से की गई। पीयूष त्यागी का कहना है कि जब सीसी जारी किया गया था, तब निर्माण कार्य चल रहा था और जीडीए ने उनके सूचना मांगने के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया।