
लखनऊ के पिहोकपुर गांव में व्यक्ति ने की आत्महत्या
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के पिहोकपुर गांव में 28 वर्षीय दिलीप रावत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार खेतों में गया था, घर पर लौटने पर शव छत के पंखे से साड़ी से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।