
कानपुर देहात में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लूटे गहने और नगद
ख़बर संक्षेप में
कानपुर देहात में छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने लाखों के गहने और 25 हजार रुपये नकद लूट लिए। चोरी के समय परिवार वाले आंगन में सो रहे थे। पीड़ित, पैलावाड़ गांव के गोलगप्पा विक्रेता दीप सिंह पाल ने अगली सुबह दरवाजा खुला देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी।