
बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
ख़बर संक्षेप में
पहाड़ों में लगातार बारिश होने से बुलंदशहर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर चली गई है। जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की है और नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।