
गोरखपुर: बाथरूम में रिकॉर्डिंग फोन मिलने के बाद छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल
ख़बर संक्षेप में
मोहद्दीपुर के उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं ने बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल फोन मिलने के बाद हॉस्टल छोड़ दिया। मोबाइल में कुछ छात्राओं के नहाने के वीडियो थे। छात्राओं के डरने के बाद उन्होंने फीस वापस करने की मांग की है। पुलिस ने छात्राओं और वार्डन से बयान दर्ज कर आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कर मामले की जांच कर रही है।