
अनुशासनहीनता पर बसपा से निकाले गए डॉ. गौतम
ख़बर संक्षेप में
आकाश आनंद को हटाए जाने पर नाराज डॉ. धरम सिंह गौतम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासन के बाद बसपा की स्थानीय राजनीति को लेकर मऊ में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी की मऊ जिला इकाई ने मायावती के निर्देश पर निष्कासन का आदेश दिया।