
रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या, ठेकेदार गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव की ठेकेदार प्रवीण उर्फ पापला ने पांच दिन पहले सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का ब्योरा नहीं बताया है, जिससे ग्रामीणों में कयास और गुस्सा बढ़ रहा है। एएसपी दीपिका अग्रवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्योरा देंगी।