
वोटों को लेकर बाड़मेर में झड़प, वायरल वीडियो
ख़बर संक्षेप में
स्थानीय निकाय चुनाव में धोरिमन्या नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में वोट मांगने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। वोट मांगने के लिए दोनों पक्ष घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे, इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी इमरती देवी की रिश्तेदार महिला ने भाजपा प्रत्याशी मदुदेवी के रिश्तेदार को थप्पड़ मार दिया। इस घटना को लेकर मतदान स्थल पर हंगामा हो गया है और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।