
स्पा की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने के आरोप में बरेली का रहने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
महीनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद क्लासिक थाई स्पा का संचालक अभिषेक गिरफ्तार। सिविल लाइन और लोढ़ा थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तारी की। 25 जनवरी को छापेमारी में पांच पुरुष और सात महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिलीं। अभिषेक इज्जतनगर बन्नूवाल नगर, बरेली में किराए पर रह रहा था और मथुरा में उसके खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज थे।