
लखनऊ में डॉ रेहानुद्दीन ने 50वीं पुस्तक का विमोचन किया
ख़बर संक्षेप में
सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रोफेसर एवं हेड डॉ रेहानुद्दीन ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के लखनऊ स्थित कार्यालय में 'पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन' नामक अपनी 50वीं पुस्तक का विमोचन किया। डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए लिखी गई यह पुस्तक अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में लिखी गई है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं डॉ विवेक यादव ने पुस्तक के सह लेखकों को शुभकामनाएं दीं।