
साहिबाबाद में प्रियंका तोमर ने पिता पर तान दी पिस्तौल
ख़बर संक्षेप में
साहिबाबाद की वृंदावन गार्डन कॉलोनी की प्रियंका तोमर ने अपने पिता और भाभी पर तब पिस्तौल तान दी जब उन्होंने उसके कार लोन को वेरिफाई करने से मना कर दिया। इस घटना से मोहल्ले में हंगामा मच गया और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पिता और भाभी दोनों अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहे।