लखनऊ: समाधान दिवस आज
ख़बर संक्षेप में
आज लखनऊ में नगर निगम और जल आपूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए समाधान दिवस का आयोजन नगर निगम मुख्यालय में सुबह 10 बजे होगा। 18वें अभिभावक दिवस के अवसर पर दोपहर 3 बजे हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में काव्य सम्मेलन होगा। लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में सुबह 11:30 बजे विधायक नीरज बोरा द्वारा स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरित किए जाएंगे। गोमतीनगर स्थित आईआईए भवन में सुबह 11 बजे आयुष रेगुलेटरी कॉन्क्लेव होगा, जबकि बनारस रोड स्थित होटल क्राउन प्लाजा में सुबह 10 बजे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला होगी।