
जेई पर रुस्तमपुर सब स्टेशन के पास हमला
ख़बर संक्षेप में
रुस्तमपुर गांव में 33/11 केवी सब स्टेशन के पास पंकज कुमार व अन्य लोगों ने सहायक अभियंता दिनेश सिंह चौहान को रोककर उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने उनका मोबाइल व सरकारी डायरी छीन ली और सरकारी कागजात फाड़ डाले। दिनेश ने पहले ट्यूबवेल पर 11 केवी डीपी शिफ्ट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।