
जालौन गांव में युवक फांसी पर लटका मिला
ख़बर संक्षेप में
बसरेही गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संजीव को शाम करीब साढ़े छह बजे उनके परिजनों ने फांसी पर लटका हुआ पाया। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। यह मामला कड़ौरा थाने में दर्ज है। संजीव को शराब की लत थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की कई कोणों से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।