
एटा में दो बाइक की टक्कर, 2 की मौत
ख़बर संक्षेप में
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पवन कुमार और उसका भतीजा हरदयाल जालेसर से सब्जी खरीद कर लौट रहे थे, जबकि गुड़ाऊ गांव का रहने वाला मोहित अपना लाइसेंस रिन्यू करा कर घर लौट रहा था। डॉक्टरों ने दोनों मृतकों को शाम साढ़े छह बजे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।