
विवाद सुलझा 23 को हंसी में शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण
ख़बर संक्षेप में
हंसी में महाराज आरुत गेट और शहीद राजा राव तुलाराम चौक को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है और 23 सितंबर को शहीदी दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। यादव सभा हंसी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चौक का उद्घाटन और शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह इसमें शामिल होंगे। समारोह 23 को सुबह 10 बजे शुरू होगा।