
लखनऊ में दरोगा ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष को पीटा
ख़बर संक्षेप में
बनथरा थाने के दरोगा सचिन यादव ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष को कहासुनी के दौरान पिस्तौल की बट से सिर पर मारा। उनकी टीम ने भाई को डंडे से पीटा और पत्नी को पेट में लात मारी। पड़ोसियों के साथ दुकान लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।