
हिसार के विद्युत नगर में स्वाइन फ्लू का मामला कन्फर्म; 62 केस, 2 मौतें
ख़बर संक्षेप में
हिसार के विद्युत नगर में 62 साल की महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हिसार में अब तक 62 मामले सामने आ चुके हैं। बिठमड़ा में 69 साल की महिला की 9 सितंबर को वायरस से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हिसार इस बीमारी का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यह बीमारी खांसी और छींक के माध्यम से फैलती है।