
जीटी रोड पर कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, महिला के पैर कटे
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पिपली के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक दंपत्ति और उनके 9 महीने के बच्चे को चोटें आईं। टक्कर में महिला के पैर कट गए। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे परिवार को अस्पताल ले जाया गया, जहां पत्नी के पैर काटने पड़े।