
लखनऊ के बीके टी इलाके में गोमती नदी के जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न
ख़बर संक्षेप में
गोमती नदी के लगातार जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के बीके टी इलाके में फसलें जलमग्न हो गई है, बख्शी का तालाब में बाढ़ जैसी स्थिति है। सुल्तानपुर, बहादुरपुर आदि के दर्जनों गांवों में पानी खेतों में पहुंचने से ग्रामीणों चिंतित हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं, आवाजाही बाधित है।