
कानपुर में बाइक की टक्कर पर युवक की पिटाई
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के सुजातगंज, रेलबाजार में बाइक की मामूली टक्कर पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। लगभग आधा दर्जन युवकों ने हैंड पंच पहनकर उसे पांच मिनट तक सड़क पर दौड़ाया, जिससे उसकी पीठ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। सीसीटीवी में कैद हुई यह घटना गुरुवार को दोपहर एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।