
हरियाणा के सीएम ने डीबीटी के माध्यम से 35 लाख लाभार्थियों को 1129 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
ख़बर संक्षेप में
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीबीटी के माध्यम से 35.06 लाख लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 1129.05 करोड़ रुपए वितरित किए। इस ट्रांसफर से हरियाणा के किसानों, महिलाओं और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिल रहा है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी की गई।