
डूंगरपुर चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी बंधक
ख़बर संक्षेप में
डूंगरपुर नगर पालिका चुनाव संपन्न होने के बाद 38 कांग्रेस प्रत्याशी और 40 भाजपा प्रत्याशी को बसों में बंद करके जिले से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रत्याशी उदयपुर में रखे गए हैं, जबकि भाजपा के प्रत्याशी माउंट आबू के पास एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। मतगणना 14 सितंबर को होगी।