गांव मोढई में कन्हैया दंगल का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
गांव मोढई, जिला करौली में आज गांव की परम्परा, संस्कृति और भाईचारे को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय भव्य कन्हैया दंगल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। रानाउली-तोडाभीम, दुदराई-सपोटरा और बाजिदपुर-करौली की तीन प्रसिद्ध पार्टियां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।