
बिजनौर गैंग रैड: फर्जी रेप के नाम पर वसूली में 5 गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
बिजनौर में एक गैंग फर्जी रेप के नाम पर लोगों को फंसाकर वसूली कर रहा था। गैंग ने महिलाओं का इस्तेमाल कर जमीन के विवाद में फंसे लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए। पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की तो 11 फर्जी केस मिले। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद जुल्फिकार समेत पांच सदस्य जेल में हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश जारी है।