मड़ियांव में कार दुर्घटना में महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
मड़ियांव में कुसुम चौहान की कार से टक्कर लगने से मौत हो गई। शाम साढ़े छह बजे वह घर से टहलने निकली थी। इस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर उसे चरक अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।