
संभल में अज्ञात पदार्थ खाने से टोल कर्मचारी की मौत
ख़बर संक्षेप में
संभल में अज्ञात पदार्थ खाने से टोल कर्मचारी की मौत। 40 वर्षीय टोल कर्मचारी भूपेंद्र सिंह की मंगलवार रात भोजन के बाद हालत बिगड़ने से संभल शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के लिए उन्हें मुरादाबाद ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम से मौत के सही कारणों का पता चलेगा।