
आजमगढ़ पुलिस ने 25 हजार के इनाम वाले गैंगस्टर को गिरफ्तार किया
ख़बर संक्षेप में
सिधारी पुलिस ने टेम्पो में महिलाओं के बैग काटकर गहने लूटने वाले वांछित आरोपी साल्टू राम को गिरफ्तार किया। गैंग आजमगढ़ जिले में महिलाओं को निशाना बना रहा था, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेजी गई।