
लखनऊ: मिलावटी सामान बेचने पर 5.90 लाख रुपए का जुर्माना
ख़बर संक्षेप में
मिलावटी उत्पाद बेचने पर लखनऊ के 10 फूड आउटलेट पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जुर्माना लगाया। जांच में घटिया किस्म का शहद, तेल, दूध, खोया और पनीर मिला। सबसे ज्यादा जुर्माना 1-1 लाख रुपए का रामा मेडिकोस और गोकुल एग्रो रिसोर्सेज लिमिटेड पर लगाया गया। व्यवसायियों को 30 दिनों के अंदर जुर्माना भरना होगा, नहीं तो भू-राजस्व वसूली होगी।