
मुजफ्फरनगर में बस की टक्कर से 4 की मौत
ख़बर संक्षेप में
भसाना गांव के पास रोडवेज की एक बस की दो बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।