दुवारी गांव में मिट्टी के मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
दुवारी गांव तहसील अकबरपुर में मंगलवार सुबह 7 बजे मानहापुर में मिट्टी की दीवार गिरने से उसमें दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला सुरेश देवी (70) की मौत मंगलवार सुबह 7 बजे हुई। बारिश की नमी से मिट्टी की दीवार में दरार आने से दीवार गिर गई। महिला मिट्टी के मलबे में दब गई। परिजनों ने उसे सीएचसी गजनेर पहुंचाया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। तहसीलदार और लेखपाल ने घटना की जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने मिट्टी के मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। नियमानुसार मदद दी जाएगी।