कादराबाद पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली मेरठ रोड पर कादराबाद पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मेरठ से मुरादनगर लौट रहे इंजार अली और जायदा गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की पुष्टि की।