
कानपुर: बीबीए की छात्रा पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप में हाफिज के खिलाफ एफआईआर
ख़बर संक्षेप में
रावतपुर गांव की एक बीबीए छात्रा ने हाफिज पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने की शिकायत की। रावतपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर हाफिज और रूबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हाफिज ने कथित तौर पर छात्रा को बुर्का पहनने, मस्जिद में रहने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया।