अवैध पटाखे पकड़े गए चकंदोंदी के गोदाम से
ख़बर संक्षेप में
अवैध पटाखा दुकान की सूचना मिलने पर नैनी पुलिस ने चकंदोंदी मोहल्ले में एक घर पर छापा मारा। हसीन बाबू उर्फ इनितार और नफीस अहमद को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास तीन क्विंटल अवैध पटाखे थे जो यमुना पार दिवाली की सप्लाई के लिए थे। स्थानीय लोगों ने गोदाम में कुछ दिन पहले पटाखे रखे हुए देखे थे।