
इटाउजा रेलवे क्रॉसिंग पर युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
बख्शी का तालाब में इटाउजा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि वह रेलवे लाइन पर बैठा था और अचानक सीतापुर से गोमतीनगर जाने वाली यात्री ट्रेन को देखकर रेलवे लाइन के बीच में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।