
सैंडोला के पास रोडवेज की बस ने 3 दोस्तों को टक्कर मारी
ख़बर संक्षेप में
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सैंडोला गांव के पास रोडवेज की बस की बाइक से टक्कर में संभल के भटोर गांव के तीन दोस्तों की मौत हो गई। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवक रामनगर गांव में विशाल की मौसी के यहां से घर लौट रहे थे। बिसाउली सीएचसी में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया, जिससे उनके गांव में मातम छा गया।