
अलीगढ़: 35 घंटे बाद काली नदी से मिली महिला की लाश
ख़बर संक्षेप में
50 वर्षीय सुघड़वती देवी की लाश सोमवार को काली नदी से बचाव दल ने बरामद की। उनके घर के पास से उनकी चप्पल और घर की चाबियां मिलीं, जिससे उनकी गुमशुदगी पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।