नहवाई की फसलें बारिश में डूबी
ख़बर संक्षेप में
जल निकासी की समस्या का समाधान न होने से पंद्रह दिन से डूबे नहवाई मौजा के किसानों की फसल अच्छी होने की उम्मीदें धराशायी हो गयीं। किसानों को भारी बारिश के कारण बार-बार फसल का नुकसान उठाना पड़ा है, जिसकी शिकायतों को अनसुना कर दिया गया। डिप्टी कलेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने जल निकासी की मरम्मत की योजना की पुष्टि की।